लखीमपुरखीरी, सितम्बर 26 -- Lakhimpur Khiri News: भारी बारिश और तेज हवा के बीच शुक्रवार की रात से बिजली व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई। गोला शहर में 16 घंटे लगातार बिजली गुल रही। फीडर नंबर एक पर किसी तरह बिजली बहाल हुई तो कुछ देर के लिए। बाकी पूरा शहर अंधेरे में डूबा रहा। कहीं लोकल फाल्ट तो कहीं तेज हवा के चलते बिजली लाइन पर पेड़ की डाल गिर जाने से आपूर्ति बाधित होने की बात बताई गई। लगातार बिजली गुल रहने से घरों में लगे इन्वर्टर जवाब दे गए और मोबाइल तक चार्ज नहीं हो सके। बिजली के अभाव में लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। यह भी पढ़ें- Auraiya News: 30 घंटे से बिजली गुल, अजीतमल के 15 वार्ड और सौ गांव बेहाल यह भी पढ़ें- Auraiya News: बारिश में पेड़ गिरने से खंभा टूटा, 15 घंटे से बिजली गुल यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: हजारीबाग शहर और ...