लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 26 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। नगर में छुट्टा और आवारा सांड लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। सांडों के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं। हाल ही में गोला हाइडिल में तैनात जीएमटी संतोष कुमार और शहर निवासी अशोक अवस्थी सांड के हमले में घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर में आवारा सांडों की बढ़ती समस्या से लोगों में दहशत है। सड़कों और मोहल्लों में घूमते सांड कभी भी लोगों पर हमला कर रहे हैं जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को खतरा बना हुआ है। नगर पालिका की ओर से एक सांड को पकड़वाकर गोशाला भेजा गया है लेकिन अन्य छुट्टा पशुओं की समस्या अब भी बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...