लखीमपुरखीरी, अगस्त 10 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। एनएच 730 स्थित सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के पास रविवार आधी रात को जल भरकर गोला जा रहे कांवड़ियों के जत्थे के साथ विवाद और पथराव की घटना सामने आई है। पत्थर लगने से सदर कोतवाली क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी एक कांवड़िया का सिर में चोटें आईं हैं। बताया जाता है कि करीब 40 कांवड़ियों का जत्था मार्ग से गुजर रहा था। आरोप है कि डीजे पर विवादित गाना बजने को लेकर रास्ते में पड़ने वाले एक समुदाय विशेष बाहुल्य गांव जुलाहनपुरवा के पास विवाद हो गया। इसके बाद जत्थे पर पत्थर चलने लगे। पथराव में एक कांवड़िए विकास निवासी राजापुर का सिर में पत्थर लगने से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- जल चढ़ाने जा रहे कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव, विवाद के बाद पुलिस ने 8 को दबोचा मौके पर भगदड़ मच गई। घटना की गंभीरता क...