Lakhimpur Khiri News: गोला की इशानी को मिला कांस्य पदक
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 26 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। गोला की इशानी शुक्ला ने नोएडा में आयोजित इंटर स्कूल गेम्स की 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता है। शहर के मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी इशानी अपने माता निहारिका शुक्ला और पिता शिवांशु शुक्ला के साथ नोएडा में रहकर चौथी कक्षा में पढ़ाई कर रही है। बीते दिनों आयोजित इंटर स्कूल गेम्स में उसने अपने विद्यालय की ओर से प्रतिभाग करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। इशानी की इस सफलता पर उसके दादा केके शुक्ल पूर्व प्रधानाचार्य, दादी आदर्श शुक्ला और अन्य परिजनों ने खुशी जाहिर की। मालूम हो कि इशानी को हाल ही में एशियन गेम्स के प्रचार के लिए अंबानी समूह की ओर से बनाई गई एक विज्ञापन फिल्म मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.