लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- Lakhimpur Khiri News: राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत के बाद बांकेगंज ब्लाक के गोपालापुर के कोटेदार रजीअहमद का कोटा निलंबित कर दिया गया। यहां के कार्ड धारकों को पास कोटेदार से सम्बद्ध किया गया। नए कोटेदार को जुलाई महीने का राशन आवंटित हुआ लेकिन रजी अहमद के पास जो पहले से स्टाक था वह दूसरे कोटेदार को नहीं दिया। इससे कार्ड धारकों का वितरण प्रभावित हो रहा है। स्टाक में दर्ज अनाज कोटेदार को न देने पर कोटेदार रजी अहमद को नोटिस जारी की गई है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि अगर कोटेदार स्टाक में दर्ज अनाज नहीं देता है तो एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है। इस बारे में जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी का कहना हैकि मामला संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। कोटेदार को नोटिस जारी की गई है। स्टाक न देने पर आगे की...