Lakhimpur Khiri News: गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई में ट्रैक्टर किया कुर्क
लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- Lakhimpur Khiri News: गैंगस्टर एक्ट के तहत डीएम के आदेश पर शनिवार को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अपराध से अर्जित संपत्ति से खरीदा ट्रैक्टर कुर्क कर लिया। एसओ दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध से का डीएम ने आदेश किया था। इसके अनुपालन में तिकुनियां कोतवाली के रननगर गांव के आरोपी गुरप्रीत सिंह का करीब साढ़े सात लाख कीमत का ट्रैक्टर शनिवार को कुर्क कर लिया गया। कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, सीओ शिवम कुमार और एसओ दिलीप चौबे सहित राजस्व और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.