लखीमपुरखीरी, जुलाई 26 -- Lakhimpur Khiri News: भीरा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुलरिया चीनी मिल डिस्टलरी के पास हुई इस घटना में दो बाइकें आपस में टकरा गईं। घायलों में एक महिला और एक बाइक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ग्राम रुदपुर निवासी जगतपाल उनकी पत्नी लीलावती और उनकी लगभग 2 साल की बच्ची एक बाइक से पड़रिया तुला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, बिजुआ से मालपुर जा रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सिंपल शर्मा भी इस हादसे में घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पड़रिया तुला पुलिस चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की ...