लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। खेल जगत से जनपद के लिए एक बेहद सुखद और गर्व करने वाली खबर सामने आई है। गुरुनानक स्पोर्ट्स एकेडमी में नियमित रूप से हॉकी का कड़ा अभ्यास कर रही तीन प्रतिभावान महिला खिलाड़ियों का चयन लखनऊ मंडल की प्रतिष्ठित हॉकी टीम में हुआ है। यह भी पढ़ें- आशी पटेल ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीताचयनित खिलाड़ी एकेडमी की सचिव तृप्ति अवस्थी ने आधिकारिक सूचना देते हुए बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर अंशिका प्रजापति और माही मौर्य ने मुख्य टीम में अपना स्थान पक्का किया है, जबकि तरन्नुम को आरक्षित सूची में जगह मिली है। चयनित खिलाड़ी आगामी 20 से 22 अगस्त तक अयोध्या में आयोजित होने वाली सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए मैदान में अपनी प्रतिभा क...