लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा कस्बे में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब गिट्टी से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे स्थित गाड़ी रिपेयरिंग की दुकान में जा घुसा। हादसे के समय दुकान में काम चल रहा था। लेकिन संयोगवश दुकान मालिक और वर्कर बाल-बाल बच गए। घटना में दुकान में खड़ी कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। ढकेरवा-धौरहरा हाईवे पर विश्वनाथ पेट्रोल पंप के बगल तथा देशी शराब की दुकान के सामने स्थित नबी हसन की गाड़ी रिपेयरिंग की दुकान में मंगलवार दोपहर गिट्टी से लदा ट्रक अचानक घुस गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...