Lakhimpur Khiri News: गाली-गलौज और पथराव से परेशान महिला ने पुलिस से लगाई गुहार
लखीमपुरखीरी, अगस्त 10 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के कंजा गांव में पड़ोसी द्वारा लगातार गाली गलौज मारपीट और घर पर पथराव किए जाने से परेशान महिला ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। महिला का आरोप है कि आरोपी बांका लेकर घर के बाहर खड़ा होकर परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। कंजा गांव निवासी मधु देवी पत्नी सुशील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक दबंग पिछले कुछ दिनों से उसके परिवार के साथ गाली गलौज और मारपीट करता आ रहा है। पांच अगस्त की सुबह भी आरोपी ने कथित रूप से गाली गलौज शुरू कर दी और बांका लेकर घर के बाहर खड़ा हो गया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उनके घर पर ईंट पत्थर भी फेंके और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। लगातार हो रही घटनाओं से परिवार में भय का माहौल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.