लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 27 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को नगर में शोभायात्रा निकाली गई। सब्जी मंडी स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में आकर्षक रूप में सजे लव कुश यज्ञ का घोड़ा पकड़े हुए चल रहे थे जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। उनकी मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान खींचा। श्रद्धालु महर्षि वाल्मीकि के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े जिससे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। मार्ग में जगह जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। लखीमपुर रोड स्थित नगर पालिका परिषद के मुख्य द्वार पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा, सभासदों, भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों के साथ पुष्पवर...