लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। ग्राम पंचायत गुजारा के मजरा सिंघिया एहतिमाली और सिंघिया गैर एहतिमाली में शारदा नदी का कटान जारी है। नदी की तेज धारा प्रतिदिन खेतों और जमीन को अपने आगोश में ले रही है। नदी गांव से सिर्फ 100 मीटर दूर है। चिंताजनक बात यह है कि शारदा नदी का कटान अब ग्राम प्रधान सतनाम सिंह के घर के बेहद करीब पहुंच गया है। ग्रामीणों को आशंका है कि इसी गति से कटान जारी रहा तो अगले कुछ समय में नदी उनके घर तक पहुंच सकती है, जिससे उनके सामने अपना आशियाना बचाने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कटान केवल जमीन ही नहीं, बल्कि लोगों की वर्षों की मेहनत और भविष्य को भी प्रभावित कर रहा है। खेतों के बाद अब घरों पर मंडराते संकट से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। वे लगातार प्रशासन से कटान रोकने के लिए प्रभा...