लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। ब्लॉक के मूड़ा सवारान गांव में मगरमच्छ देखे जाने से हड़कंप मच गया। कई दिनों से नहर में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना मिल रही थी, लेकिन आज वह नहर पार कर गांव के मूड़ा तालाब में पहुंच गया। तालाब में मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक सप्ताह से नहर में मगरमच्छ होने की चर्चा थी। किसान जब खेतों की ओर जा रहे थे तो उन्होंने नहर में मगरमच्छ को तैरते देखा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पहले ही दी थी, लेकिन सुबह जब ग्रामीण तालाब की तरफ गए तो वहां बड़े आकार का मगरमच्छ पानी में मौजूद था। देखते ही देखते पूरे गांव में यह खबर फैल गई और तालाब किनारे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने गोला वन रेंज को सूचित किया। सूचना पर गोला वन रेंज की टीम अधिकारियों...