लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: सिकंदराबाद, संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्री हरपाल सिंह मेमोरियल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरकर लोगों को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने रैली निकालने के साथ स्वयं सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया। रैली सिकंदराबाद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरी। विद्यार्थियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ भारत का संदेश दिया और पंपलेट वितरित किए। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने सड़क और आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर सफाई भी की। इस मौके पर सिकंदराबाद चौकी के चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Jamtara News: गांधी ज...