लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 21 -- Lakhimpur Khiri News: युवाओं व प्रशिक्षुओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों, सत्य, अहिंसा, स्वच्छता व सामाजिक सद्भाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गांधीवादी दर्शन पर निबंध प्रतियोगिता व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन और वर्तमान समय में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, शांति, स्वदेशी और नैतिक मूल्यों पर आधारित विचारों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गांधीवादी दर्शन आज भी समाज में सद्भाव, समानता एवं सकारात्मक परिवर्तन स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला ने युवाओं को मेरा युव...