Lakhimpur Khiri News: गश्त के दौरान वन कर्मी पर झपटा बाघ, टूटा पैर
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 1 -- Lakhimpur Khiri News: कुकरा। मैलानी वन्यजीव विहार रेंज में जंगल गश्त कर रही टीम पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले से बचने को वन कर्मी गिर गया। उसका पैर टूट गया है। मैलानी वन्यजीव विहार रेंज में पेट्रोलिंग कर रही वन कर्मियों की टीम में शामिल वन रक्षक श्रीकृष्ण फार्म टांडा बीट में अन्य चार साथियों के साथ बाइक से गश्त कर रहे थे। बताते हैं कि इस दौरान जंगल से निकले बाघ ने उन पर अचानक हमला कर दिया। यह देख वह अपनी जान बचाने के लिए तेज रफ्तार से पगडंडी की ओर भागने और बाइक समेत जमीन पर गिर पड़े। उनके पीछे चल रहे अन्य साथियों के शोरगुल मचाने पर बाघ झाड़ियों में छिप गया। बाइक से गिरने पर श्रीकृष्ण के पैर में फ्रैक्चर हो गया। गश्ती टीम की सूचना पर मौके पर पहुंचे रेंजर नवीन दिवाकर घायल वन कर्मी को इलाज के लिए लखीमपुर के ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.