Lakhimpur Khiri News: गल्ले की गोदाम में सेंध लगाने का प्रयास
लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: बेहजम। कस्बे में बुधवार को बेहजम से नीमगांव रोड पर बाजार के पास अज्ञात चोरों ने एक गल्ले के गोदाम में सेंध लगाने का प्रयास किया है। गोदाम के सामने रहने वाले प्रदीप श्रीवास्तव जाग गये। उन्होंने गोदाम की दीवार के काटने की आवाज सुनी। टार्च लगाने और शोर मचाने पर अज्ञात चोर वहां से भाग गये। इसकी सूचना गोदाम मालिक गुड्डन को दी। गुड्डन ने पुलिस चौकी बेहजम को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर देखा। चोर मौके पर एक बेलचा और साइकिल छोड़कर भाग गए। बताते चले करीब एक साल पहले इसी गोदाम में सरसों चोरी हो गयी थी। यह भी पढ़ें- Pakur News: बंद बीएसएनएल टावर में चोरी का प्रयास, बाइक छोड़ भागे चोर पुलिस ने चोरों को मौके से ही पकड़ लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.