लखीमपुरखीरी, अगस्त 25 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। गन्ने की फसल को रोगों से बचाने और किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से बजाज चीनी मिल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गन्ने की फसल का निरीक्षण किया गया। मुख्यालय से आए एजीएम केन कॉरपोरेट अशद शेख ने चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना पीएस चतुर्वेदी और गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ खेतों में पहुंचकर फसल की स्थिति का जायजा लिया और किसानों को रोगों से बचाव के जरूरी उपाय बताए। अधिकारियों की टीम ने कीरतापुर कोरैया खरगापुर हैदराबाद रोशननगर कैमा और मझिगवां सहित अन्य गांवों में किसानों के खेतों का भ्रमण किया। नीरज कुमार, कौशल कुमार, मनेश्वर और लल्लू राम सहित अन्य किसानों के खेतों में गन्ने की फसल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने फस...