लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। ग्राम बिलहरा में रंजिश के चलते गन्ने की फसल में जलता कंडा फेंककर आग लगाने और विरोध करने पर किसान से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आग से करीब दो बीघा गन्ने की फसल जल गई, जिससे किसान को लगभग 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ। गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र पुत्तू लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 अक्टूबर को दोपहर करीब तीन बजे गाटा संख्या 223 स्थित उनके खेत में गांव के बाबू पुत्र रामा ने कथित तौर पर जलता कंडा फेंक दिया। इससे गन्ने की खड़ी फसल में आग लग गई और करीब दो बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। आरोप है कि घटना की शिकायत करने बाबू के घर पहुंचने पर बाबू, जसवंत, ज्ञानी और रामभजन ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने ...