लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 17 -- गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का सत्याग्रह Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। गन्ना भुगतान समेत चार मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन का सत्याग्रह दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों का आरोप है कि बजाज चीनी मिल प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी मांगों पर कोई पहल नहीं की। किसानों ने चेतावनी दी है कि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो सत्याग्रह को और तेज किया जाएगा। 15 अक्टूबर को सत्याग्रह के दौरान बजाज चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक पीएस चतुर्वेदी और कारखाना प्रबंधक अजीत तिवारी धरनास्थल पर पहुंचे थे। किसानों ने उनसे 100 करोड़ रुपये का भुगतान तत्काल करने और 100 करोड़ रुपये का भुगतान दिवाली से पहले करने की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर किसानों ने दोनों अधिकारियों को करीब दो घंटे तक धरने पर बैठाए रखा। बाद में रातभर...