लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 14 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। बजाज चीनी मिल गोला से बकाया गन्ना भुगतान समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन आज 15 अक्टूबर से सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में सत्याग्रह शुरू करेगा। सत्याग्रह में किसानों की भागीदारी बढ़ाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों ने कई गांवों का भ्रमण कर किसानों से संपर्क किया और आंदोलन में शामिल होने की अपील की। संगठन के पदाधिकारियों ने छितौनियां बेहड़ा ऊंचागांव रोशननगर परेली झारा गणेशपुर जनकपुर और देवीपुर सहित कई गांवों में किसानों से वार्ता की। संगठन ने बजाज चीनी मिल से बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने जंगली जानवरों और छुट्टा पशुओं से किसानों और फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों का तत्काल मुआवजा देने और गन्ने का मूल्य 600...