लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: बेहजम, संवाददाता। बेहजम से मोहम्मदी जाने वाले मार्ग पर परसेहरा तिराहे से कोढैया होते हुए परसेहरा खुर्द तक करीब चार किलोमीटर लंबी लिंक रोड पूरी तरह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे राहगीरों, किसानों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्र के कोढैया, परसेहरा कला, लटकनिया, अतरौली, रानीगंज, सिसई, बेल, गुठना, नवरंगपुर, हाजीपुर, सेमरा, लौका समेत कई गांवों के लोगों को प्रतिदिन बेहजम व लखीमपुर जाने के लिए इसी सड़क से गुजरना पड़ता है। टूटी सड़क के कारण आधा घंटे का सफर एक घंटे में तय हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। सैकड़ों बच्चे साइकिल से राजाराम शिक्षा निकेतन उमरिया, कन्हैया इंटर कॉलेज बेहजम पढ़ने जाते हैं, जो गड्ढों के कारण अक्सर गिरकर चोटि...