लखीमपुरखीरी, नवम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। अलीगंज रोड पर सतौती पुलिया के पास उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के निकट रखे लकड़ी के दो खोखों में 25 नवंबर की शाम आग लगा दी गई। आग से खोखों में रखा मोबाइल बिजली और मरम्मत का करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने जमीन कब्जाने की रंजिश में 20-25 लोगों पर खोखे तोड़ने सामान उठाने और आग लगाने का आरोप लगाया है।मोहल्ला पूर्वी दीक्षिताना निवासी विजय मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अलीगंज रोड पर उनकी जमीन पर करीब 20 वर्षों से लकड़ी के दो खोखे रखे थे। इनमें धर्मेंद्र कुमार मोबाइल मरम्मत का काम कर परिवार का भरण पोषण करते थे। आरोप है कि 25 नवंबर को शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच दबंग अपने 20-25 लोगों के साथ वहां पहुंचे। उस समय धर्मेंद्र कुमार मौके पर मौजूद ...