लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 21 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित 37वें क्षेत्रीय खेलकूद समारोह-2026 में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर श्रीपाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चौखड़िया के छात्र गुलाब सिंह ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर बुधवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राधेश्याम गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उपप्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार पाण्डेय और आचार्य अभयराज सिंह ने पदक विजेता छात्र गुलाब सिंह, उनके अकादमी कोच राष्ट्रदीप तथा पिता सुवेग सिंह को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गुलाब सिंह ने अपनी उपलब्धि के प्रतीक ट्रॉफी और पदक विद्यालय के प्रबंधक को समर्पित कि...