Lakhimpur Khiri News: खेत में लगा पांच किलो वाट का मोटर चोरी
लखीमपुरखीरी, जुलाई 6 -- Lakhimpur Khiri News: संसारपुर, संवाददाता।मैलानी थाना क्षेत्र की टेढ़वा चौकी के अंतर्गत पकरिया गांव के दक्षिण एक खेत में बने कमरे में लगा पांच किलो वाट का मोटर रविवार रात अज्ञात सक्रिय चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। सुबह खेत स्वामी जब खेत पहुंचा तो कमरे के गेट का ताला टूटा देख दंग रह गया। दरवाजा खोल कर देखा तो कमरे में लगा मोटर चोरी हो चुका था। घटना की तहरीर टेढ़वा चौकी पुलिस को दे दी गई है।थाना मैलानी की टेढ़वा चौकी के पकरिया निवासी राहुल कुमार ने बताया कि गांव के दक्षिण उसके खेत मे बने कमरे में पांच किलो वाट का मोटर लगा हुआ था। जिसकी कीमत करीब 45000 रुपए थी। जिसे बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। सोमवार की सुबह जब वह अपने खेत पहुंचा तो कमरे का ताला टूटा और उसके अंदर लगा मोटर गायब था। पीड़ित ने मोटर चोरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.