लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। पढुआ थाना इलाके के लखनियापुर गांव के बाहर रास्ते पर बुधवार सुबह एक शव बरामद हुआ। बरामद शव की शिनाख्त पठाननपुरवा निवासी कलीम खान के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि मृतक हिस्ट्रीशीटर था, जिस पर कई थानों में अलग अलग मामलों में मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। पर पुलिस का कहना है कि शव पर चोटों के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। पठाननपुरवा निवासी 45 वर्षीय कलीम पुत्र मजलूम का शव लखनियापुर गांव के बाहर एक धान के खेत में बरामद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कलीम का शव आधा खेत में था और आधा रास्ते पर। घटनास्थल से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में उसकी बाइक बरामद हुई है। सूचना पाकर पढुआ एसओ मोहित पुण्डीर पुलिस बल के साथ मौके पर ...