लखीमपुरखीरी, जुलाई 12 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। धौरहरा रेंज के छेदी पुरवा (रामनगर बगहा) में रविवार दोपहर एक घड़ियाल खेतों में देखा गया। ग्रामीणों ने पुलिस और वन कर्मियों को सूचना दी। काफी देर तक मशक्कत करने के बाद घड़ियाल को पकड़ा जा सका, जिसे घाघरा नदी में छोड़ दिया गया। छेदी पुरवा निवासी ग्रामीण खेतों में धान की रोपाई कर रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने राजेश के खेत में घड़ियाल को घुसते हुए देखा। ग्रामीणों ने शोर शराबा करना सुरु कर दिया। कुछ देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। किसी ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पहुंचे कॉन्स्टेबल अंकित लोहिया और मुकेश कुमार ने लोगों की भीड़ को वहां से हटाते हुए वन विभाग को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Roorki News: सिंचाई विभाग के कैंपस में घुसा मगरमच्छ, हड़कंप करीब एक बजे वन विभाग से कन्हैया तिवारी, दीपक मिश्रा आदि म...