Lakhimpur Khiri News: खेत पर गए युवक और उसके भतीजे पर हमला
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 28 -- Lakhimpur Khiri News: भानपुर। भीरा थाना क्षेत्र के ढकिया कला गांव में खेत पर गए युवक और उसके भतीजे ने कुछ लोगों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार 27 अक्तूबर को सुबह करीब 10 बजे मटरूलाल अपने भतीजे अमित के साथ गेहूं बोने खेत पर गए थे। आरोप है कि वहां मौजूद विपक्षीगण ने दोनों पर हमला कर दिया। इसमें मटरूलाल के हाथ और भतीजे के सिर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने आरोपियों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.