लखीमपुरखीरी, अगस्त 17 -- Lakhimpur Khiri News: अमीरनगर। कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के गांव उमरिया में शनिवार शाम खेत के पास लगे बिजली के खंभे के स्टे वायर में उतर रहे करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। गांव उमरिया निवासी कमलेश सिंह (38) पुत्र रामौतार सिंह शनिवार शाम करीब 5 बजे के लगभग अपने खेत में खाद डाल रहे थे। आरोप है कि खेत के पास लगे बिजली के खंभे के स्टे वायर में करंट दौड़ रहा था। जिसकी चपेट में आने से कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। पास के खेतों में काम कर रहे गांव के लोग जब उधर से निकले तो उन्होंने कमलेश को खम्भे के स्टे वायर में चिपका हुआ देखा तो उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। यह भी पढ़ें- Munger News: करंट लगने से युवक की मौत शोर सुनकर आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीणों की भीड़ दौड़कर घटनास्थल पर पहुंची और कमलेश को स्टे वाय...