Lakhimpur Khiri News: खेत गई महिला को पकड़कर खेत में खींचने वाले के खिलाफ रिपोर्ट
लखीमपुरखीरी, अगस्त 7 -- Lakhimpur Khiri News: मझगईं थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत की तरफ गई महिला से गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की और उसे खेत में खींच ले जाने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने और विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मझगईं थाना क्षेत्र के बल्लीपुर खुर्द गांव की एक महिला तीन अगस्त को अपरान्ह करीब दो बजे खेत की ओर गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद गांव का गोविंद वहां आ गया। उसने महिला की गर्दन पकड़ ली और उसे जबरन खेत के अंदर खींचने लगा। महिला के इसका विरोध करते हुए शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने किसी तरह आरोपी को धक्का दिया और वहां से भाग निकली। गांव पहुंचकर उसने ग्रामीणों को जानकारी दी। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.