Lakhimpur Khiri News: खेत की रखवाली कर रहे किसानों पर हाथियों ने दौड़ाया, दो घायल
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 23 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। उत्तर निघासन रेंज के अंतर्गत ग्राम भैरमपुर में मंगलवार रात जंगली हाथियों के एक झुंड ने खेत की रखवाली कर रहे किसानों को दौड़ा लिया। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। जानकारी के अनुसार, भैरमपुर निवासी रामकुमार पुत्र बाबूराम और लाडी चौहान पुत्र परसराम मंगलवार देर रात जंगल सीमा से सटे अपने खेतों की रखवाली कर रहे थे। उसी दौरान जंगल से निकला हाथियों का झुंड खेतों में घुसकर फसलों को रौंदने लगा। हाथियों को देख किसानों ने शोर मचाकर उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन शोर सुनकर झुंड से दो हाथी आक्रामक हो गए और उन पर हमला बोल दिया। भागने की कोशिश के दौरान रामकुमार और लाडी बुरी तरह घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.