Lakhimpur Khiri News: खेतों में दिखे बाघ के पदचिह्न, किसानों में दहशत
लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- Lakhimpur Khiri News: मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम ढाका में शनिवार को खेतों में बाघ के पदचिह्न देखे जाने से किसानों में दहशत फैल गई। बाघ की मौजूदगी की आशंका के चलते किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं जिससे खेती बाड़ी का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण रामकिशन ने बताया कि ढाका क्षेत्र में पहले भी कई बार बाघ दिखाई दे चुका है। शनिवार को खेतों में फिर से बाघ के ताजा पदचिह्न मिलने पर वन विभाग को सूचना दी गई लेकिन किसानों का आरोप है कि सूचना के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। किसानों का कहना है कि धान की फसल में खाद डालने सहित अन्य कृषि कार्य का समय चल रहा है लेकिन बाघ के डर से वे खेतों में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bahraich News: वन महकमे ने लगाया पिंजरा, रात में नहीं निकलने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.