Lakhimpur Khiri News: खेतों की तरफ गई वृद्धा पर तेंदुए ने किया हमला
लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- Lakhimpur Khiri News: मझगईं वन रेंज क्षेत्र के बल्लीपुर गांव में शनिवार सुबह खेतों की तरफ गई साठ वर्षीय महिला पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह उनकी जान बचाई। घायल महिला को पलिया सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद से गांव और आसपास इलाके में दहशत है। बल्लीपुर गांव के चंद्रभाल की साठ वर्षीया पत्नी रामदेवी शनिवार सुबह करीब आठ बजे घर के उत्तर गन्ने के खेत की तरफ गई थीं। जैसे ही वह खेत से निकलकर मेड़ पर पहुंची, वहां पहले से मौजूद तेंदुए ने उन पर झपट्टा मार दिया। तेंदुए के हमले से बदहवास रामदेवी ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। भीड़ देख तेंदुआ महिला को छोड़कर गन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.