लखीमपुरखीरी, नवम्बर 26 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर,संवाददाता। जिले में जल्द ही दूसरा ट्रामा सेंटर शुरू होने जा रहा है। इसको धौरहरा के सिसैया क्षेत्र में संचालित किया जाएगा। स्वास्थ्य महकमे ने तैयारियां पूरी कर ली है। इसके शुरू होने से सड़क हादसों में घायल और अन्य गंभीर मरीजों का समय रहते इलाज मिल सकेगा।धौरहरा के सिसैया चौराहा क्षेत्र में 2014 में ओएनजीसी संस्था ने तीस बेड का अस्पताल बनाया था। कुछ दिन चलने के बाद यह बंद हो गया था। संस्था ने इस अस्पताल को स्वास्थ्य महकमे को दे दिया है। तीस बेड के अस्पताल में उपकरण और सामान भी मौजूद है। स्वास्थ्य महकमा इसको ट्रामा सेंटर के तौर पर शुरू करने की तैयारी में है। इससे पहले जिले में ओयल कस्बे में ट्रामा सेंटर चलाया जा रहा है। इसमें तमाम मरीजों को इलाज और आपरेशन की सुविधा दी जा रही है।बाक्सअधिक...