लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। जिले के बहुचर्चित खीरी हिंसा कांड में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में बुधवार को सुनवाई थी। अभियोजन इस मुकदमे में 90 गवाहों के बयान दर्ज करा चुका है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अभियोजन की पैरवी कर रहे लोक अभियोजक को बदल दिया गया और उनकी जगह पर एडीजीसी कपिल कटियार नियुक्त किए गए। बुधवार को एडीजीसी ने मामले के अध्ययन के लिए समय मांगा। जिस पर जिला जज लोकेश राय ने दोनों मामलों में अगली सुनवाई के लिए 18 नवंबर की तारीख नियत कर दी। अभियोजन की पैरवी कर रहे एडीजीसी कपिल कटियार ने बताया कि खीरी हिंसा कांड पूर्वमंत्री पुत्र आशीष मिश्र व अन्य के खिलाफ चल रहे मुकदमे की पैरवी के लिए उन्हें नियुक्त किया गया है। मामले की सुनवाई बुधवार को थी। लेकिन ...