लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। कस्बा खीरी में पिछले कई दिनों से बिजली की लचर व्यवस्था ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। क्षेत्र में बीते करीब एक सप्ताह से बिजली का आना-जाना लगा हुआ था, लेकिन मंगलवार रात से सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। पिछले 11 घंटे से बिजली गुल रहने के कारण नागरिकों में विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। बिजली न रहने से घरों में लगे इनवर्टर पूरी तरह से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जिससे रात भर लोग अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। सबसे ज्यादा किल्लत पानी की देखने को मिल रही है। टंकियां खाली होने के कारण लोगों को सुबह की दैनिक क्रियाओं और नित्य कर्मों के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली की समस्या सुबह बच्चों को स्कूल भेजने में अभिभावकों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ा। दू...