लखीमपुरखीरी, नवम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। त्योहार पर मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के चलाए जा रहे शुद्ध ही शुभ है अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान छह सैम्पल भरकर जांच के लिए भेजे गए। वहीं 253 लीटर सरसों का तेल सीज किया गया। मिलावटखोरी रोकने के लिए विभाग लगातार अभियान चला रहा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि शुद्ध ही शुभ अभियान के तहत मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार, इन्द्राज मौर्य, शोभनाथ व रामजी शुक्ला की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान मोहम्मदी से सरसों तेल का एक सैंपल, मिल्क स्वीट के दो, खोया का एक सैम्पल भरकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा इसके अलावा सरसों त...