Lakhimpur Khiri News: खाटू श्याम के संकीर्तन में भक्तिरस में डूबे भक्त
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 16 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली। कस्बे के मेला मैदान पर श्याम परिवार मितौली के तत्वावधान में द्वितीय खाटू श्याम के संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। कार्यक्रम में छप्पन भोग, इत्र वर्षा, अलौकिक श्रृंगार व अखंड ज्योति मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन अर्चन व खाटू श्याम के जयकारों के साथ हुआ, जिससे पूरा मेला मैदान श्याम नाम की गूंज से भक्तिमय हो उठा। भजन संध्या में सचित सक्सेना जेबीगंज ने गणेश वंदना से संकीर्तन का आगाज किया। भजन गायक किशोरी शरण जी महराज वृंदावन, कुमार शानू नानपारा, निशा अरोड़ा, काशीपुर उत्तराखंड, कश्यप ब्रदर म्यूजिकल ग्रुप कानपुर के कलाकारों ने कई सुंदर भजन सुनाएं। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: बाबा श्याम के भजनों की रसधार में देर रात तक झूमे श्रद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.