Lakhimpur Khiri News: खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। जय श्री श्याम दीवाने सेवा समिति की ओर से इंदिरा एकादशी के अवसर पर खुटार रोड पर श्री खाटू श्याम संकीर्तन किया गया। संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर तक खाटू श्याम की भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना और सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद भजन संकीर्तन शुरू हुआ। अजय गुप्ता और शिवम गुप्ता ने अपनी मधुर आवाज में खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुतियां दीं। गणपति पधारो मेरे कीर्तन में, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान और जब जिद पर आ गई पार्वती जैसे भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भक्त भजनों की धुन पर झूमते और नाचते नजर आए। महिलाओं पुरुषों और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्याम बाबा के जयकारों से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान हो उठा。 यह भी पढ़ें- Dhanbad Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.