लखीमपुरखीरी, जुलाई 30 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। खमरिया थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों से दो युवतियां अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गईं। युवतियों के परिजनों ने खमरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 25 साल की बेटी को धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के तुलसीराम पुरवा गांव का रहने वाला रोहित पुत्र मस्तराम बहला फुसलाकर भगा ले गया। इसके अलावा एक अन्य गांव के निवासी ने खमरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 23 साल की बेटी को उसी गांव का कमलेश भगा के गया। जिसको भगाने में गांव की एक महिला ने सहयोग किया है। पुलिस ने दोनों पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...