लखीमपुरखीरी, अगस्त 3 -- Lakhimpur Khiri News: क्षेत्र पंचायतों के बजट खर्च और कामकाज की निगरानी अब जिला पंचायत राज अधिकारी भी करेंगे। क्षेत्र पंचायतों में अब डीपीआरओ का कद बढ़ गया है। अब निरीक्षण और समीक्षा कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश शासन ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा क्षेत्र पंचायतों का बजट खर्च न होने विकास कार्यों में लापरवाही पर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन अतुल कुमार ने जारी किया है। इसमें कहा गया है कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत क्षेत्र पंचायत स्तर पर होने वाले विकास कार्यों और बजट के इस्तेमाल में ढिलाई बरती जा रही है। इस पर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। पंचायती राज विभाग द्वारा केंद्रीय वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग के तहत भेजे जा रहे करोड़ों रुपये का नियमानुसार खर्च और उपभोग न ह...