लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- Lakhimpur Khiri News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज यूपी बोर्ड में चल रही तीन दिवसीय 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन विजेताओं के सम्मान समारोह के साथ हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम गोला युगांतर त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। संचालन प्रमोद कुमार मिश्र व शीतल ने संयुक्त रूप से किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने बताया कि वे भी विद्या भारती के पूर्व छात्र रहेहैं। विद्यालयों से मिलने वाले संस्कार, अनुशासन और खेल भावना ही जीवन में सफलता का आधार बनते हैं। यह भी पढ़ें- फोटो--- स्केटिंग में शिवालिक कैम्ब्रिज कॉलेज रहा प्रथ...