लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 9 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली। अतिवृष्टि से हुए नुकसान की रिपोर्ट समय पर न देने पर एसडीएम मितौली ने तीन लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। इससे लेखपालों में हड़कंप मचा हुआ है। अभी हाल ही में हुई अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों आदि के नुकसान का आकलन कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश थे। यह रिपोर्ट की आन लाइन फीड़िग भी होनी थी। लेकिन शासन के स्पष्ट आदेशों के बाद भी एक सप्ताह तक रिपोर्ट न फीड होने पर एसडीएम संत दास पवार ने लेखपाल मुकुल खरे, प्रतीस खरे व भानु शंकर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। बाद में लेखपालों ने अपना जवाब प्रस्तुत किया, जिस पर एसडीएम ने संतुष्टि जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...