लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच छोटी पलिया से पतवारा जाने वाले मुख्य मार्ग पर क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। शनिवार को छोटी पलिया पुल के पास सड़क का एक हिस्सा टूटने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद उच्च अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और रविवार को मौके पर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। बुलडोजर की मदद से सड़क के कटे हिस्से और गड्ढे में पत्थर व मिट्टी डालकर भराई का काम कराया जा रहा है। इसके बाद सड़क की आवश्यक मरम्मत कर मार्ग को आवागमन के लिए सुरक्षित किया जाएगा। सड़क का हिस्सा टूटने से इस मार्ग पर हादसे का खतरा बढ़ गया था और ग्रामीणों में भी चिंता बनी हुई थी। ग्रामीणों का कहना था कि यदि समय रहते क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत नहीं की गई तो बारिश के ...