लखीमपुरखीरी, नवम्बर 17 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। सोमवार की सुबह से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पूरे तराई इलाके में सुबह से ही घने कोहरे की चादर छाई रही, जिससे जनजीवन की रफ्तार धीमी पड़ गई। कोहरे का असर इतना गहरा था कि सुबह के नौ बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके और चारों ओर धुंध छाई रही। कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ा। गोरखपुर से इज्जतनगर तक जाने वाली गोमती एक्सप्रेस एक घंटा लेट रही। लखनऊ से पीलीभीत जाने वाली ट्रेन घंटा भर और मैलानी से लखनऊ जाने वाली ट्रेन डेढ़ घंटा लेट रही। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम में आए इस बदलाव के साथ ही सर्दी ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इसके साथ ही ठंडी हवाओं की गति बढ़ने से वातावरण में गलन और ...