लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर सत्र न्यायालय द्वारा आरोपी को अग्रिम जमानत दे देने के बाद भी मोहम्मदी कोतवाली पुलिस पर आरोपी को जबरन हवालात में डालने, छोड़ने पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप पीड़ित की पत्नी ने लगाया। आरोप है कि शिकायत कर देने पर पुलिस ने आनन-फानन में शांति भंग में चालान कर दिया। अरविंद की पत्नी अनीता ने बताया उसके पति पर साजिश के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बचाव में जमानत के लिए उसका पति कोर्ट के शरण चला गया, जहां कोर्ट ने 20 जुलाई आरोपी को अग्रिम जमानत देने का आदेश दिया था। जिसकी प्रतिलिपि संबंधित पुलिस अधिकारियों को दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को परिजनों को बिना सूचना दिए अरविंद को घर से उठा लाई और मोहम्मदी कोतवाली में बंद कर दिया। घटना की जानकारी उन्होंने अपने अधिवक्ता को दी। इस प...