लखीमपुरखीरी, जुलाई 18 -- Lakhimpur Khiri News: फिरोजाबाद में ट्रेन से कटकर सिपाही उमाशंकर की मौत के मामले में स्थानीय पुलिस को तब पता लगा, जब बुधवार को कंट्रोल रूम से जानकारी आई। गोला कोतवाली का यह सिपाही खीरी कांड के एक गवाह की सुरक्षा में तैनात था और बिना सूचना दिए अपने गांव चला गया था। गांव से ही उसकी कार्बाइन और कारतूस उसके घर से बरामद हुए हैं। गोला थाने के गांव मुकारिनपुर निवासी अंग्रेज सिंह खीरी कांड में गवाह हैं। उनको सुरक्षा के लिए गनर मिला था। गनर कांस्टेबल उमाशंकर भारती 7 दिसंबर 2024 से अंग्रेज सिंह के साथ था। उसको एक सरकारी कार्बाइन, 50 कारतूस और दो मैगजीन भी मिली थी। 16 जुलाई को खीरी पुलिस को सूचना मिली कि गनर कांस्टेबल उमाशंकर भारती की फिरोजाबाद जिले के रसूलपुर क्षेत्र में रेलवे दुर्घटना में मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने गव...