लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। शारदा नदी के उफान से इलाके के तमाम गांवों के घरों में बाढ़ का पानी अब भी भरा है। हालांकि नदी में पानी कुछ कम पड़ा है और गांवों में भी भरा बाढ़ का पानी कुछ कम पड़ा है लेकिन ग्रामीणों की मुश्किलें अभी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जीतपुरवा और पुरैना आदि गांवों के लोगों के आवागमन का साधन अभी तक नाव ही है। लुधौरी के पुरैना, नया पुरैना तथा गोविंदपुर, बैलहा के ठाकुरपुरवा और जीतपुरवा, लालपुर के गौढ़ीपुरवा और अंबरपुरवा आदि कई गांवों में बाढ़ का पानी भरा होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लोगों को आवागमन, भोजन, पशुओं के चारे और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। बैलहा के जीतपुरवा गांव में करीब बारह दिनों से पानी भरा है। हालांकि पिछले दो दिनों में पानी कुछ कम हुआ है, लेकिन अभी भी गांव क...