लखीमपुरखीरी, अगस्त 6 -- Lakhimpur Khiri News: शहर के एक इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट के साथ मारपीट का एक 27 सेकंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बुधवार को कॉलेज के अस्थायी एएनओ व अध्यापक एनसीसी कैडेट्स को पोषाहार का वितरण कर रहे थे। इसी दौरान एक छात्र को शाम के समय पोषाहार वितरित किया गया। आरोप है कि छात्र ने अनुशासनहीनता दिखाते हुए अन्य विद्यार्थियों के सामने ही उस पोषाहार को जमीन पर फेंक दिया। छात्रावास व कॉलेज परिसर में भोजन के इस तरह अनादर और अन्य छात्रों के सामने अनुशासन तोड़े जाने से अध्यापक बेहद नाराज हो गए। अध्यापक के अनुसार, छात्र को अनुशासन का पाठ पढ़ाने और डर बनाए रखने के उद्देश्य से उन्होंने उसे एक-दो छड़ी मार दी। यह भी पढ़ें- शराब पीकर स्कूल पहुंचे शिक्षक को किया निलंबित इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ...