Lakhimpur Khiri News: कैंसर से परेशान चौकीदार ने लगाई फांसी, मौत
लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- Lakhimpur Khiri News: पढुआ थाना क्षेत्र के रायपुर (दुलही) गांव निवासी 50 वर्षीय चौकीदार जगनू भार्गव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि जगनू को गले का कैंसर था, बीमारी से परेशान होकर शनिवार सुबह आम के पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। रायपुर निवासी जगनू भार्गव दुलही पंचायत का चौकीदार था। ग्रामीणों के मुताबिक चौकीदार जगनू पिछले काफी दिनों से गले में हुई कैंसर की बीमारी से जूझ रहा था। जानलेवा बीमारी से तंग आकर उसने शनिवार सुबह गांव के उत्तर श्रवण कुमार वर्मा की आम के बाग में पहुंचा और एक पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव वालों ने जब पेड़ से लटकता हुआ शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। परिवार वालों की तहरीर के बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.